ईश्वर की वैज्ञानिक खोज: जीवन, मृूूत्यु और चेतना का रहस्य (Hindi Edition)
Is there an individual Soul??
12 October 2026
केवल एक पुस्तक नहीं-यह आपकी सोच की सीमाओं को तोड़ने वाला बौद्धिक विस्फोट है।
क्या महाविस्फोट (Big Bang) से जन्मा यह ब्रह्मांड महज़ पदार्थ और ऊर्जा का खेल है, या इसके पीछे कोई ब्रह्मांडीय एल्गोरिदम है और इस कॉस्मिक एल्गोरिदम का सोर्स कोड क्या है?
क्या चेतना शरीर की उपज है, या वही मूल स्रोत है जिससे पदार्थ और अनुभव जन्म लेते हैं?
क्या आपके विचार केवल न्यूरॉन्स की रासायनिक हलचल हैं, या वे समय, पहचान और वास्तविकता का निर्माण करते हैं?
क्या ईश्वर वास्तव में कोई सत्ता है-या मानव मन की सबसे शक्तिशाली कल्पना? क्वांटम विज्ञान, न्यूरोसाइंस और गहन आत्म-अवलोकन के संगम पर खड़ी यह पुस्तक विश्वास नहीं, प्रत्यक्ष समझ की मांग करती है। यह आपको तैयार उत्तर नहीं देती- बलकि आपको अपने भीतर झाँकने के लिए मजबूर करती है।
यह आपकी दृष्टि को इतना तीक्ष्ण बना देती है कि सत्य स्वयं प्रकट होने लगता है। यह "मैं" की परतों को हटाकर उस मौन स्रोत की ओर ले जाती है, जहाँ भय समाप्त होता है और स्पष्टता जन्म लेती है।
यदि आप केवल जानकारी नहीं, परिवर्तन चाहते हैं ...
यदि आप केवल उत्तर नहीं, अनुभव चाहते हैं ...
यदि आप केवल जीना नहीं, समझकर जीना चाहते तो यह पुस्तक सिर्फ आपके लिए है।